Gwalior Crime News : सास ने लाइट चालू की तो आगबबूला हुई बहू ने ससुर पर किया जानलेवा हमला….

Parivesh
Gwalior Crime News

ग्वालियर, मध्यप्रदेश : Gwalior Crime News : शहर के मुरार थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सिर्फ घर की लाइट चालू करने की बात पर एक बहू ने अपने ही रिटायर्ड ASI ससुर पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में बुरी तरह घायल ससुर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Gwalior Crime News : क्या है पूरा मामला?

मुरार थाना क्षेत्र के बैंक कॉलोनी में रहने वाले पुलिस विभाग से रिटायर्ड ASI फूल सिंह कुशवाह अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी भूरी कुशवाह ने पुलिस को बताया कि बीती रात, जब वह मंदिर से लौटकर आईं तो उन्होंने घर की लाइट चालू कर दी। बहू मंजू कुशवाह इस बात पर आगबबूला हो गईं और अपनी सास को गालियां देने लगीं।

मामले ने तब और तूल पकड़ा जब भूरी बाई अपने नाती के साथ बहू की शिकायत करने रात 11:30 बजे थाने चली गईं। इस दौरान, रिटायर्ड ASI फूल सिंह घर पर अकेले रह गए थे। जब सास वापस लौटीं, तो बहू ने घर का दरवाजा नहीं खोला, जिसके बाद उन्हें पड़ोस में रुकना पड़ा।

सोते हुए ससुर पर हमला

अगली सुबह जब भूरी बाई घर पहुंचीं, तो उन्होंने देखा कि उनके पति फूल सिंह लहूलुहान हालत में बिस्तर पर पड़े हैं। उनके सिर और शरीर पर कई गंभीर चोटें थीं और खून बह रहा था। पूछने पर फूल सिंह ने बताया कि रात में सोते समय उनकी बहू मंजू ने उन पर धारदार हथियार से कई वार किए।

घायल फूल सिंह को तुरंत मुरार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सास भूरी कुशवाह की शिकायत पर मुरार थाना पुलिस ने आरोपी बहू मंजू के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *