जबलपुर। सिहोरा क्षेत्र के पावर हाउस बागराजी में बिजली की समस्या को लेकर स्थानीय किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि क्षेत्र में 10 पावर हॉर्स के ट्रांसफार्मर का वादा किया गया था, लेकिन एक महीने बाद केवल पांच पावर हॉर्स का ट्रांसफार्मर ही भेजा गया।
नाराज किसानों ने ट्रांसफार्मर कंपनी के गेट पर ताला जड़ दिया और “विधायक मुर्दाबाद” के नारे लगाए। करीब 500 से अधिक लोग चक्का जाम की स्थिति में गेट पर धरने पर बैठ गए।
स्थानीय पुलिस और विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाइश दी। आउटसोर्स कर्मचारियों के विरोध के बावजूद किसानों ने अपनी मांगों पर अड़ा रहे।
कार्यपालन अभियंता नीरज परस्ते ने बताया कि विभाग ने किसानों की समस्या को समझा और ट्रांसफार्मर की कमी को पूरा करने की व्यवस्था की। वहीं किसान नीरज विश्कर्मा ने कहा कि पर्याप्त बिजली आपूर्ति मिलने तक धरना जारी रहेगा।
Read News : Air surveillance radar : भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता में बड़ा कदम : नौसेना के युद्धपोत पर लगा स्वदेशी 3D रडार
अंततः अधिकारियों के आश्वासन और समस्या के समाधान के भरोसे किसानों ने धरना समाप्त किया।









