Urfi Javed : उर्फी जावेद को मिली अश्लील तस्वीरें लीक करने की धमकी, सोशल मीडिया पर जताई चिंता

Sanjay Sahu
Urfi Javed

Urfi Javed : मुंबई: सोशल मीडिया पर अपने अनोखे फैशन और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वाली उर्फी जावेद इस बार किसी ड्रेस को लेकर नहीं, बल्कि गंभीर साइबर धमकी को लेकर चर्चा में हैं। उर्फी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि एक व्यक्ति उन्हें हैरेस कर रहा है और उनकी तस्वीरों को मॉर्फ कर अश्लील रूप में लीक करने की धमकी दे रहा है।

Urfi Javed : उर्फी ने उस व्यक्ति की इंस्टाग्राम प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है, जिसके करीब 4 हजार फॉलोअर्स हैं और जो खुद को एक रील क्रिएटर बताता है। उर्फी ने बताया कि उस शख्स ने एक मॉर्फ की हुई तस्वीर उन्हें भेज भी दी है। उन्होंने कहा कि इस घटना ने उन्हें झकझोर दिया है और वह जल्द ही इस मामले में आधिकारिक शिकायत दर्ज करेंगी।

Urfi Javed : अपने पोस्ट में उर्फी ने सभी महिलाओं से अपील की है कि यदि वे ऐसी किसी स्थिति में हों, तो डरें नहीं और आवाज उठाएं। उन्होंने लिखा, “आप समस्या नहीं हैं, इस तरह के पुरुष हमारे समाज पर धब्बा हैं।”

Urfi Javed : क्या होता है मॉर्फिंग

Urfi Javed : किसी व्यक्ति की असली तस्वीर को डिजिटल तरीकों से बदलकर उसे झूठे, आपत्तिजनक या भ्रामक रूप में पेश करना। यह एक गंभीर साइबर अपराध है और भारतीय कानून के तहत इसके लिए सज़ा का प्रावधान है।

Urfi Javed : उर्फी जावेद की यह पहल केवल अपने लिए नहीं, बल्कि उन तमाम महिलाओं के लिए एक साहसिक संदेश है जो ऑनलाइन शोषण का शिकार होती हैं। उन्होंने यह भी साफ किया कि वह इस मामले में चुप नहीं बैठेंगी और कानूनी रास्ता अपनाएंगी। सोशल मीडिया पर इस तरह की घटनाएं आम होती जा रही हैं, लेकिन उर्फी का कहना है कि “चुप रहना हल नहीं है, बोलना ज़रूरी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *