मुंबई-कुशीनगर एक्सप्रेस के एसी कोच में पांच साल के बच्चे का शव मिलने से हड़कंप

VIKASH KHALKHO

मुंबई। मुंबई-कुशीनगर एक्सप्रेस के एसी कोच के बाथरूम में कूड़ेदान के अंदर पांच साल के बच्चे का शव मिलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी।

Read news : RAIPUR CRIME : शासकीय जमीन में लाखों की धोखाधड़ी, जमीन दलाल पुनाराम साहू गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, यह घटना ट्रेन संख्या 22537 एलटीटी-कुशीनगर एक्सप्रेस के एसी कोच बी-2 में हुई। बाथरूम में रखे कूड़ेदान से बच्चे का शव बरामद हुआ। शव देखकर यात्री दहशत में आ गए और तुरंत रेलवे प्रशासन को सूचना दी गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि बच्चे को पहले किडनैप किया गया था। इस अपहरण में बच्चे का मौसेरा भाई ही शामिल था।

Read News : Chaitanya Baghel :शराब घोटाला-मनी लॉन्ड्रिंग केस: चैतन्य बघेल चौथी बार जेल, 14 दिन की न्यायिक रिमांड में ED करेगी नई पूछताछ

रेलवे पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि अपहरण और हत्या दोनों पहलुओं पर जांच की जा रही है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *