Chaitanya Baghel :शराब घोटाला-मनी लॉन्ड्रिंग केस: चैतन्य बघेल चौथी बार जेल, 14 दिन की न्यायिक रिमांड में ED करेगी नई पूछताछ

Parivesh
CG NEWS:

Chaitanya Baghel :रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शराब घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे चैतन्य को विशेष कोर्ट ने चौथी बार 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। अगली पेशी 6 सितंबर 2025 को होगी।

Chaitanya Baghel :इस दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिमांड की मांग नहीं की, लेकिन उनकी पूछताछ में कई नए तथ्य सामने आए हैं। ईडी अब इस केस से जुड़े होटल, रियल एस्टेट कारोबारियों और अन्य संदिग्धों को नोटिस जारी कर सकती है।

Chaitanya Baghel : चैतन्य की पत्नी ख्याति वर्मा और बहन ने हाल ही में आधे घंटे तक उनसे मुलाकात की और फिर दुर्ग रवाना हो गईं। मामले की जांच में नई जानकारियों के आधार पर ईडी उनसे फिर से पूछताछ करेगी। बचाव पक्ष ने रिमांड आवेदन का विरोध किया था, लेकिन न्यायाधीश ने तर्क सुनने के बाद चैतन्य को ईडी के हवाले कर दिया।

Chaitanya Baghel : इससे पहले, 18 जुलाई को चैतन्य को जन्मदिन पर गिरफ़्तार किया गया था। अब यह देखना बाकी है कि अगली सुनवाई में उन्हें जमानत मिलेगी या जांच और गहराई से आगे बढ़ेगी।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *