Saturday, August 15, 2026
Home National Karnataka News: कांग्रेस विधायक के ठिकानों पर ED की छापेमारी, करोड़ों कैश...

Karnataka News: कांग्रेस विधायक के ठिकानों पर ED की छापेमारी, करोड़ों कैश और सोना जब्त; पार्टी ने BJP पर लगाया दुरुपयोग का आरोप

0
230
Reva News
Reva News

Karnataka News: नई दिल्ली : कर्नाटक में कांग्रेस विधायक सतीश कृष्ण सैल के घर और ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी में बड़ी मात्रा में बेहिसाब संपत्ति मिली है। ED ने 1.7 करोड़ रुपये नकद और 6.8 किलोग्राम सोना जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 7 करोड़ रुपये बताई जा रही है। कृष्ण सैल कारवार-अंकोला सीट से विधायक हैं।

Karnataka News: ED ने 13 और 14 अगस्त को कारवार, गोवा, मुंबई और नई दिल्ली में सैल के घर और ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान एजेंसी ने विधायक के बैंक खातों में मौजूद 14 करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि को भी फ्रीज कर दिया।

Karnataka News: जांच एजेंसी ने बताया कि छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज, ई-मेल और रिकॉर्ड्स बरामद हुए हैं। साथ ही कुछ लॉकर्स को भी फ्रीज किया गया है और दस्तावेजों को जब्त कर लिया गया है।

Karnataka News: इस कार्रवाई पर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है। कांग्रेस नेता मंकल वैद्य ने कहा कि विधायक हर साल 150 करोड़ रुपये आयकर देते हैं और वह इस बारे में ED को स्पष्ट करेंगे कि यह संपत्ति कानूनी और निष्पक्ष तरीके से अर्जित की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की बीजेपी सरकार कांग्रेस नेताओं को परेशान करने के लिए ED का गलत इस्तेमाल कर रही है।

Karnataka News: गौरतलब है कि ED ने हाल ही में कर्नाटक के बीजेपी नेता जनार्दन रेड्डी के पूर्व सहयोगियों और खनन कारोबारी स्वास्तिक नागराज और कराडापुडी महेश के ठिकानों पर भी छापेमारी की थी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here