Sehore News : श्यामपुर में ‘राष्ट्र के नाम एक शाम’ कार्यक्रम, देशभक्ति गीतों और आरती से गूंजा हनुमान मंदिर

Sanjay Sahu
Sehore News :

Sehore News : सुनील शर्मा/सीहोर : सीहोर जिले के श्यामपुर तहसील में स्थित चोपड़ा वाले हनुमान मंदिर में स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर ‘राष्ट्र के नाम एक शाम’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान नगर का वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया।

Sehore News : शहर के उभरते सितारे योगेंद्र शंखवार ने देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी, वहीं अमन पाटीदार, विकास पाटीदार और उनकी टीम ने भी आकर्षक प्रस्तुतियों से माहौल को राष्ट्रभक्ति की भावनाओं से भर दिया।

Sehore News : कार्यक्रम के समापन पर भारत माता की भव्य आरती की गई, जिसमें नगरवासियों ने भारी संख्या में भाग लेकर उत्साह और श्रद्धा का परिचय दिया। मंदिर प्रांगण में जुटी भीड़ ने कलाकारों की प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की।

Sehore News : योगेंद्र शंखवार की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। उन्हें जिले का उभरता सितारा बताया जा रहा है और इस आयोजन ने उनकी लोकप्रियता को और बढ़ा दिया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *