MP News : रीवा में श्रीनिवास तिवारी की प्रतिमा स्थापना पर विवाद, पुलिस ने रोका निर्माण कार्य

VIKASH KHALKHO

रीवा। विंध्य नायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय पंडित श्रीनिवास तिवारी के जन्मदिन 17 सितंबर को उनकी प्रतिमा स्थापना को लेकर शहर में विवाद खड़ा हो गया है। शहर के पीटीएस चौराहे पर तिवारी की प्रतिमा लगाने के लिए तैयारी शुरू की गई थी, लेकिन पुलिस प्रशासन ने निर्माण कार्य रोक दिया। पुलिस का दावा है कि उक्त स्थल उनकी जमीन है, जबकि नगर निगम और महापौर अजय मिश्रा का कहना है कि यह नगर निगम की जमीन है और प्रतिमा स्थापना की अनुमति दी जा सकती है।

रीवा शहर में दो महापुरुषों की मूर्तियां लगाने का प्रस्ताव नगर परिषद से पारित किया गया था। पहली महाराजा मार्तंड सिंह की और दूसरी पंडित श्रीनिवास तिवारी की प्रतिमा थी। पिछले तीन दिनों से निर्माण कार्य जारी था। जैसे ही प्रतिमा लगाने के लिए ढांचा तैयार हुआ, पुलिस ने आगे के निर्माण में रोक लगा दी और मौके पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

Read News : Gwalior Crime News : सास ने लाइट चालू की तो आगबबूला हुई बहू ने ससुर पर किया जानलेवा हमला….

महापौर अजय मिश्रा ने कहा कि परिषद से प्रतिमा स्थापना का प्रस्ताव पारित हो चुका है और भूमि पर पहले कोई आपत्ति नहीं आई थी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 17 सितंबर तक प्रतिमा स्थापित नहीं होती है तो कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

अजय मिश्रा, रीवा महापौर: “यह भूमि नगर निगम की है और इसका उपयोग हम कर सकते हैं। प्रतिमा स्थापना हर हाल में होनी चाहिए।”

डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, प्रभारी कलेक्टर: “हम मामले की जांच कर रहे हैं और सभी पक्षों से बातचीत जारी है।”

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *