M.P News : भोपाल में सनसनीखेज लूट, प्रॉपर्टी डीलर को चाकू दिखाकर लूटे 55 लाख रुपये

Rahul Goshwami

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है। यहां बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की कार रोककर चाकू की नोक पर 55 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

दो स्कूटी पर आए चार बदमाश

जानकारी के अनुसार वारदात को दो स्कूटी पर सवार चार बदमाशों ने अंजाम दिया। बदमाशों ने पहले पीड़ित की गाड़ी रोकी और फिर चाकू दिखाकर उन्हें धमकाया। इसके बाद कैश से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गए।

घटना 7 मार्च की रात करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है।

जमीन के सौदे के पैसे लेकर जा रहा था युवक

पुलिस के मुताबिक फरियादी दिव्यांग बरोट (25 वर्ष) कोलार इलाके के निवासी हैं और प्रॉपर्टी के खरीद-फरोख्त का काम करते हैं।घटना वाले दिन वह जमीन के सौदे से जुड़े करीब 55 लाख रुपये नकद लेकर अपने चुनाभट्टी स्थित घर जा रहे थे।

बदमाशों ने चाकू अड़ाकर दी धमकी

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने दिव्यांग बरोट की गाड़ी को बीच रास्ते में रोक लिया। इसके बाद चाकू दिखाकर उन्हें और उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति को धमकाया।डर के माहौल में बदमाश कैश से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गए।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके।

अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *