MP News : सीहोर को राज्य स्तरीय स्वच्छता पुरस्कार, नगर पालिकाओं में पहला स्थान हासिल

0
98

सीहोर। शहर के लिए गौरवमय क्षण रहा जब सीहोर नगर पालिका को राज्य स्तरीय स्वच्छता सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया गया। भोपाल स्थित रविंद्र भवन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव और राज्य मंत्री मति प्रतिमा बागरी ने शहर को सम्मानित किया।

सीहोर को स्वच्छता में 6वां स्थान और नगर पालिकाओं में प्रथम स्थान मिलने पर यह पुरस्कार मिला। नगर पालिका अध्यक्ष विकाश प्रिंस राठौर ने कहा कि यह सम्मान नगरवासियों, परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत का प्रतिफल है।

Read More : Indore News : जनसुनवाई में बुजुर्ग महिला की गुहार, कलेक्टर ने दिखाई संवेदनशीलता, रेड क्रॉस से दी आर्थिक सहायता

इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुधीर सिंह, स्वच्छता सभापति और पार्षद मुकेश मेवाड़ा, स्वच्छता अधिकारी अमित यादव समेत अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।

Read More : CG BIG NEWS : हड़ताली बिजली कर्मचारियों पर पावर कंपनी का एक्शन : ‘ब्रेक इन सर्विस’ घोषित, कटेगा वेतन और होगी बड़ी कार्रवाई…

अधिकारियों ने कहा कि यह सफलता शहर में स्वच्छता और स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के प्रयासों का परिणाम है। नगर पालिका भविष्य में और बेहतर स्वच्छता मानक स्थापित करने की दिशा में लगातार प्रयासरत रहेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here