उत्तर प्रदेश : मकर संक्रांति मेले में भयंकर हादसा! सरायन नदी पर बना पुल धराशायी, 4 बहे

सीतापुर : उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में हर्रैया धाम में आयोजित मकर संक्रांति मेले के दौरान बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मिरचौड़ी ग्राम पंचायत के मजरा हर्रैया धाम के पास सरायन नदी पर बना लकड़ी का अस्थायी पुल अचानक टूट गया, जिससे मेले से लौट रहे लोग दहशत में आ गए।

 पुल टूटते ही मची अफरातफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुधवार शाम मेले के समापन के बाद कई श्रद्धालु इसी पुल से अपने-अपने गांवों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पुल का एक हिस्सा अचानक धंस गया और चार लोग नदी में गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और कुछ देर के लिए भगदड़ जैसे हालात बन गए।

Read More : PNR से लेकर शिकायत तक! रेलवे ने 139 पर शुरू की ऑल-इन-वन SMS सेवा, मिलेगा तुरंत समाधान

ग्रामीणों की सूझबूझ से बची जान

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए नदी में गिरे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

 पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। प्रशासन ने पुल के आसपास आवाजाही पर रोक लगा दी है। पुलिस के अनुसार, यह पुल कई गांवों—बरुहा नेवादा, गंगापुर, अलाददपुर, बेनोरा, धरैंचा, समदेपारा, भौगौतीपुर और बारा भारी—को जोड़ने का मुख्य मार्ग है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस हादसे ने मेले के दौरान अस्थायी व्यवस्थाओं और पुल की मजबूती पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से इस पुल की मरम्मत नहीं हुई थी। प्रशासन से मांग की जा रही है कि भविष्य में ऐसे आयोजनों से पहले सुरक्षा मानकों की सख्त जांच की जाए।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories