शाम ढलते ही फिर पगलाया पाकिस्तान, पोखरन में की हमले की कोशिश, भारत ने फिर ध्वस्त किए ड्रोन

Parivesh

पोखरण। पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत की सरहदों को पार कर हमले की कोशिश है। आज शुक्रवार देर शाम राजस्थान के पोखरण इलाके में पाकिस्तानी ड्रोन के जरिए हमला करने की नाकाम कोशिश की गई। भारतीय वायुसेना और थलसेना की त्वरित कार्रवाई में सभी ड्रोन को सीमा के पास ही मार गिराया गया।

रक्षा सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान की ओर से एक साथ कई सशस्त्र ड्रोन भारतीय क्षेत्र में भेजे गए थे। लेकिन भारतीय रडार सिस्टम ने समय रहते उन्हें ट्रैक कर लिया और तुरंत जवाबी कार्रवाई की गई। सभी संदिग्ध ड्रोनों को एलओसी से पहले ही इंटरसेप्ट कर ध्वस्त कर दिया गया।

पोखरण, जहां भारत ने 1974 और 1998 में परमाणु परीक्षण किए थे, रणनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। ऐसे में वहां हमला करने की कोशिश को गंभीर उकसावा माना जा रहा है।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में पाकिस्तान द्वारा ड्रोन हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं, जिनका भारत हर बार मुंहतोड़ जवाब दे रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *