Jaipur Metro Bomb Threat : गुलाबी शहर मेट्रो को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का ऑपरेशन ‘सुरक्षा चक्र’ शुरू…

Parivesh

जयपुर।Jaipur Metro Bomb Threat :  गुलाबी नगर जयपुर की मेट्रो सेवाएं उस वक्त अचानक सुरक्षा घेरे में आ गईं, जब प्रशासन को एक संदिग्ध ईमेल के जरिए बम धमाके की धमकी मिली। धमकी में किसी एक विशेष स्टेशन का नाम नहीं था, लेकिन खतरे को गंभीर मानते हुए पूरे मेट्रो नेटवर्क पर ‘सुरक्षा चक्र’ ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और स्पेशल कमांडो टीमों ने कई मेट्रो स्टेशनों पर तलाशी अभियान चलाया। स्टेशन परिसर में सीसीटीवी मॉनिटरिंग बढ़ा दी गई है, वहीं यात्रियों की जांच अब डबल लेयर में की जा रही है। जयपुर मेट्रो की सभी एंट्री पॉइंट्स पर QR कोड स्कैनिंग से पहले ID वेरिफिकेशन शुरू कर दिया गया है।जयपुर मेट्रो रेल परियोजना के लिए हुए समझौते - agreement for jaipur metro  rail project - AajTak

हालांकि अब तक कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन पुलिस इसे केवल अफवाह मानकर छोड़ने के मूड में नहीं है। फिलहाल सभी स्टेशनों पर पैरा-मिलिट्री बलों की तैनाती की गई है और सादी वर्दी में खुफिया अधिकारी नजर बनाए हुए हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *