Crime News : चीखती रही पत्नी, चाकू से गोदते रहे अपने, जख्म सिर्फ जिस्म पर नहीं…बल्कि….

Parivesh

सुपौल : Crime News : बिहार के सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया। रविवार देर रात एक 25 वर्षीय महिला के साथ पति और उसके सहयोगियों द्वारा कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपियों में महिला का पति, उसके चाचा और तीन अन्य युवक शामिल बताए जा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, वारदात के दौरान पीड़िता के साथ निर्ममता की सारी हदें पार कर दी गईं। विरोध करने पर महिला की पीठ पर चाकू से कई वार किए गए, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। घटना के बाद पीड़िता की चीखें सुनकर आसपास के लोगों और परिजनों ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और राघोपुर रेफरल अस्पताल में पीड़िता को भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। इस सनसनीखेज मामले ने इलाके में आक्रोश पैदा कर दिया है। महिला सुरक्षा को लेकर प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *