Bhopal Cylinder Blast : सनराइज मैरिज गार्डन में सिलेंडर विस्फोट से मची अफरा-तफरी….

Parivesh

भोपाल | Bhopal Cylinder Blast : भोपाल के भानपुर इलाके स्थित वार्ड 74 में आज एक बड़ा हादसा हो गया। सनराइज मैरिज गार्डन में सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिससे आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बन गया। घटना में 10 गैस सिलेंडरों के फटने की पुष्टि हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह मैरिज गार्डन पिछले दो वर्षों से अवैध रूप से रिहायशी क्षेत्र में संचालित किया जा रहा था। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यहां लगातार ट्रैफिक जाम और ध्वनि प्रदूषण की समस्या बनी रहती थी। इससे पहले भी छोटे स्तर पर सिलेंडरों में आग लगने की घटनाएं हो चुकी थीं, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई।

श्रीराम कॉलोनी, सिद्धिविनायक कॉलोनी, मोहाली खेजड़ा जैसे रिहायशी इलाके इस गार्डन के नजदीक हैं, जहां के रहवासी लगातार इस गार्डन के संचालन पर आपत्ति जताते रहे हैं। आरोप है कि सनराइज मैरिज गार्डन से अवैध रूप से सिलेंडरों की रिफिलिंग का कार्य भी किया जा रहा था, जिसकी शिकायतें पहले भी की जा चुकी थीं।

गार्डन संचालक रोहित साहू के खिलाफ अब प्रशासनिक कार्रवाई की मांग जोर पकड़ रही है। धमाके की वजह से कई घरों की दीवारें हिल गईं और लोग घरों से बाहर निकलने पर मजबूर हो गए।

फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है, और प्रशासन द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *