Burhanpur News : फर्जी शिक्षकों की शिकायत पर DEO की कार्रवाई, सेंट टेरेसा स्कूल में कई अनियमितताएं उजागर

Sanjay Sahu
Burhanpur News

Burhanpur News : बुरहानपुर। शहर के चर्चित सेंट टेरेसा हायर सेकेंडरी स्कूल में फर्जी शिक्षकों की शिकायत पर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) संतोष सिंह सोलंकी अपनी टीम के साथ जांच करने पहुंचे। समाजसेवी डॉ. फरीद कई द्वारा की गई शिकायत में आरोप लगाया गया था कि स्कूल में कई ऐसे शिक्षक पढ़ा रहे हैं जिनके पास आवश्यक शैक्षणिक और व्यावसायिक योग्यताएं नहीं हैं, जिससे विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

Burhanpur News : पूर्व में शिकायत की जांच बीआरसी के माध्यम से की गई थी, जिसमें स्कूल प्रबंधन द्वारा शुल्क वृद्धि, आरटीई के उल्लंघन और छात्रों को अनुचित रूप से फेल करने की बात सामने आई थी। जांच में स्कूल ने दस्तावेज अपूर्ण और कूटरचित रूप में प्रस्तुत किए थे और बाद में गोपनीयता का हवाला देकर दस्तावेज देने से इनकार कर दिया था।

Burhanpur News : DEO कार्यालय द्वारा गठित जांच दल ने 25 नवंबर 2024 को दोबारा जांच की, जिसमें कक्षा 9 से 12 तक पढ़ाने वाले छह शिक्षकों—पल्लवी पाटील, दरक्षा नाहीद, सकिना सुल्तानी, जिना मनोज, कनक पटेल और दिप्ति चौधरी—की व्यावसायिक योग्यता निर्धारित मापदंडों के अनुरूप नहीं पाई गई।अब जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच फिर से शुरू करते हुए स्कूल में कई अन्य अनियमितताओं की पुष्टि की है और आगे की सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *