Indore News : नगर निगम के गड्ढे में गिरा 5 वर्षीय मासूम…वीडियो

इंदौर : Indore News :  इंदौर नगर निगम की लापरवाही एक मासूम की जान पर भारी पड़ सकती थी। चंदन नगर थाना क्षेत्र के लोहा गेट इलाके में सड़क पर खुले चेंबर में एक 5 वर्षीय बच्चा गिर गया। वह अपने पिता के साथ घर लौट रहा था, तभी हादसा हुआ।

गनीमत रही कि आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना से क्षेत्र में आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई जगह निगम ने चेंबर खुला छोड़ रखा है, जिससे आए दिन खतरे बने रहते हैं।

फिलहाल बच्चा स्वस्थ है, लेकिन यह घटना निगम की घोर लापरवाही को उजागर करती है। लोगों ने मांग की है कि निगम जिम्मेदार कर्मचारियों पर तत्काल कार्रवाई करे और सभी खुले चेंबरों को ढका जाए।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories