TOP 10 News Today 7 Aug 2025 : निशाने पर आज : टैरिफ संकट पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, सीआरपीएफ की गाड़ी खाई में गिरी 3 जवान शहीद, जेल में चैतन्य बघेल-लखमा से मिले विधायक देवेंद्र यादव, लगाया गंभीर आरोप, रक्षाबंधन से पहले GPM में मिठाई दुकानों पर छापा, 12 को नोटिस, समेत 10 बड़ी खबरें…..

1 . टैरिफ संकट पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान

PM Modi Big Statement : नई दिल्ली। वैश्विक व्यापार तनाव और अमेरिकी टैरिफ दबाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत अपने किसानों, पशुपालकों और मछुआरों के हितों पर कोई समझौता नहीं करेगा — चाहे इसकी कीमत कितनी भी बड़ी क्यों न हो। आईसीएआर पूसा में एमएस स्वामीनाथन शताब्दी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री का यह भावुक और दृढ़ वक्तव्य किसानों के हक में एक सशक्त राजनीतिक-सामाजिक संदेश बनकर उभरा है।

2 . सीआरपीएफ की गाड़ी खाई में गिरी, 3 जवान शहीद

Jammu And Kashmir : उधमपुर/जम्मू। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर ज़िले में सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 187वीं बटालियन का वाहन कदवा से बसंतगढ़ की ओर जाते समय गहरी खाई में गिर गया। वाहन में 18 जवान सवार थे, जिनमें से 3 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

3 . जेल में चैतन्य बघेल-लखमा से मिले विधायक देवेंद्र यादव, लगाया गंभीर आरोप

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति एक बार फिर गरमाई हुई है। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने आज रायपुर जेल का दौरा कर वहां बंद चैतन्य बघेल और पूर्व मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने सीधे-सीधे जेल प्रशासन और भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप जड़े। उन्होंने कहा, “जेल के भीतर सरकार अपने विरोधियों को मानसिक और शारीरिक रूप से तोड़ने की साजिश रच रही है। ये तानाशाही नहीं तो और क्या है?”

4 . रक्षाबंधन से पहले GPM में मिठाई दुकानों पर छापा, 12 को नोटिस

Chhattisgarh News : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही | छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में इस बार रक्षाबंधन के त्योहार से पहले प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। बरसात के मौसम और त्योहारों में बढ़ती मिलावट की संभावनाओं को देखते हुए, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिले में ‘बने खाबो-बने रहिबो’ अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा को लेकर एक व्यापक कार्रवाई शुरू की है। पूरी खबर 

5 . गर्ल्स हॉस्टल्स की सुरक्षा अब महिलाओं के हाथ, होमगार्ड पदों पर जल्द होगी भर्ती

कोरबा | कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत ने समय सीमा की बैठक में प्रशासनिक कामकाज की गहराई से समीक्षा की और कई अहम फैसले लिए। बालिका छात्रावासों की सुरक्षा को लेकर उन्होंने सभी कन्या आवासीय विद्यालयों में महिला होमगार्ड की नियुक्ति की कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। इसके लिए डीएमएफ फंड से बजट का प्रावधान होगा और स्थानीय महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। पूरी खबर 

6 . अब सरकारी दफ्तरों में नहीं दिखेगा फाइलों का ढेर, 60 दिन में होगा सफाया……

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के शासकीय कार्यालयों में अब पुराने और बेकार फाइलों के ढेर बीते ज़माने की बात हो जाएंगे। सुशासन और अभिशरण विभाग ने सभी विभागों को 60 दिनों के भीतर वर्षों से जमा अभिलेखों को नियमानुसार नष्ट करने का निर्देश जारी किया है। मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिवों को जारी पत्र में साफ तौर पर कहा गया है कि विभागीय रिकॉर्ड रूम और दफ्तरों की अलमारियों में सालों से फाइलें भरी पड़ी हैं, जिनमें से अधिकांश अप्रासंगिक हो चुकी हैं। इससे न केवल जगह की समस्या है, बल्कि कार्यालयों की कार्यप्रणाली भी प्रभावित हो रही है।

7 . कांग्रेस का प्रदेशभर में जोरदार प्रदर्शन

8 . नशे में धुत महिला से रेप, बोतल से प्राइवेट पार्ट पर हमला, तड़प-तड़प कर मौत

दंतेवाड़ा | छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक बेहद अमानवीय और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पालनार गांव में एक 45 वर्षीय अविवाहित महिला से रेप के बाद उसे इस कदर यातनाएं दी गईं कि उसकी जान चली गई। आरोपी ने न सिर्फ दुष्कर्म किया बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट पर शराब की बोतल से हमला कर दिया। यह घटना 25 जुलाई की है, और 6 अगस्त को आरोपी की गिरफ्तारी के साथ इसका खुलासा हुआ।

9 . शोएब ढेबर पर जेल प्रशासन सख्त, मुलाकात कक्ष में प्रवेश पर 3 माह की लगी रोक

रायपुर। सेंट्रल जेल रायपुर में नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए शोएब ढेबर, पुत्र अनवर ढेबर, पर आगामी तीन माह तक मुलाकात कक्ष में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह कार्रवाई उस समय की गई जब शोएब ने जेल अधिकारियों की स्पष्ट अनुमति के बिना जबरन अधिवक्ता मुलाकात कक्ष में प्रवेश कर न केवल नियमों का उल्लंघन किया बल्कि शासकीय कार्य में भी बाधा उत्पन्न की।

10 . मितानिनों का महाआंदोलन शुरू, पांचों संभाग तक हड़कंप

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories