Friday, September 11, 2026
Home Madhya Pradesh Burhanpur Encroachment Clash : अतिक्रमण पर ‘एक्शन’ के बीच ‘रिएक्शन’: बुरहानपुर में...

Burhanpur Encroachment Clash : अतिक्रमण पर ‘एक्शन’ के बीच ‘रिएक्शन’: बुरहानपुर में प्रशासनिक अमले पर पथराव, कई कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

Burhanpur Encroachment Clash : बुरहानपुर: जिले के झांझर डैम क्षेत्र में रविवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर अतिक्रमणकारियों ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया। जैसे ही वन विभाग, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम कार्रवाई के लिए आगे बढ़ी, तभी वहां मौजूद बड़ी संख्या में लोगों ने टीम को घेर लिया और पथराव शुरू कर दिया। इस हिंसक झड़प में जेसीबी मशीन के शीशे चकनाचूर हो गए और कई कर्मचारी लहूलुहान हो गए।

रणक्षेत्र बना झांझर डैम इलाका: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अतिक्रमणकारियों ने पूरी योजना के साथ टीम पर हमला बोला। पथराव इतना तीव्र था कि अधिकारियों और कर्मचारियों को जान बचाने के लिए इधर-उधर भागना पड़ा। इस हमले में वनकर्मी, पुलिस जवान और राजस्व विभाग के कर्मचारी घायल हुए हैं। उपद्रवियों ने सरकारी वाहनों को भी निशाना बनाया और कार्रवाई में बाधा डाली।

अस्पताल में भर्ती घायल: घटना के तुरंत बाद घायल कर्मचारियों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि कानून के पालन में बाधा डालने और सरकारी अमले पर हमला करने वाले उपद्रवियों को चिह्नित किया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई और केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here