CG ACCIDENT : भीषण सड़क हादसा: उर्स से लौट रहे परिवार की गाड़ी पलटी, 2 की मौत, 11 घायल

Sanjay Sahu
CG ACCIDENT

CG ACCIDENT : राजनांदगांव: राजनांदगांव में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। यह हादसा खड़गांव थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 930 पर बीटेझर और पैंदुर के बीच हुआ, जहां एक मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार लोग मोहला-मानपुर क्षेत्र के रहने वाले थे और उर्स में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।

CG ACCIDENT : दुर्घटना में घायल 11 लोगों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

CG ACCIDENT : प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हादसे की वजह ड्राइवर को आई झपकी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि उर्स कार्यक्रम में शामिल होने के कारण चालक पूरी रात नहीं सो पाया था, जिससे वाहन चलाते समय उसे नींद आ गई और गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।

CG ACCIDENT : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *