Raigarh Youth Congress Convention : युवाओं को संगठित करने की मुहिम : रायगढ़ ग्रामीण युवा कांग्रेस ने फूँका चुनावी बिगुल

VIKASH KHALKHO

Raigarh Youth Congress Convention : गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़/घरघोड़ा। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनावों और सांगठनिक मजबूती को ध्यान में रखते हुए जमीनी स्तर पर अपनी सक्रियता बढ़ा रही है। इसी कड़ी में जिला युवा कांग्रेस रायगढ़ (ग्रामीण) द्वारा आगामी 13 जनवरी को छाल स्थित वृंदावन मंदिर परिसर में एक विशाल जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिला अध्यक्ष उस्मान बेग के नेतृत्व में होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू कर दी गई हैं।

इस सम्मेलन में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के दिग्गज कांग्रेसी नेता शामिल होंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी अमित पठानिया, पूर्व मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश नंदकुमार पटेल, धर्मजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया और युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। इनके साथ ही लैलूंगा विधायक विद्यावती कुंजबिहारी सिदार, प्रदेश महासचिव राकेश पांडेय और जिला कांग्रेस अध्यक्ष नागेंद्र नेगी भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष उस्मान बेग ने बताया कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य जिले के सुदूर क्षेत्रों के युवाओं को संगठन की रीति-नीति से जोड़ना और आगामी चुनौतियों के लिए उन्हें तैयार करना है। सम्मेलन में ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को सफल बनाने के लिए ब्लॉक और पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

वृंदावन मंदिर परिसर में मंगलवार, 13 जनवरी 2026 को सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले इस सम्मेलन में कांग्रेस के सभी विंग के पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से युवा कांग्रेस जिले में अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेगी और केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जन-जागरण की रणनीति तैयार करेगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *