Monday, September 28, 2026
Home Chhattisgarh Brijmohan Agarwal : बृजमोहन अग्रवाल ने बजट को बताया ‘विकसित भारत’ का...

Brijmohan Agarwal : बृजमोहन अग्रवाल ने बजट को बताया ‘विकसित भारत’ का रोडमैप, विपक्ष पर साधा निशाना

Brijmohan Agarwal
Brijmohan Agarwal

Brijmohan Agarwal : रायपुर। रायपुर सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में केंद्रीय बजट 2026-27 पर चर्चा के दौरान इसे “आत्मविश्वास का बजट” करार दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताते हुए कहा कि यह बजट गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण को समर्पित है।

Brijmohan Agarwal : उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में भारत ने तेज विकास के साथ वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है और यह बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा, “अब भारत न रुकेगा, न झुकेगा और न थमेगा।”

Brijmohan Agarwal : छत्तीसगढ़ को विशेष लाभ

Brijmohan Agarwal : सांसद ने कहा कि ‘भारत विस्तार एआई मिशन’ के तहत छत्तीसगढ़ के किसानों को छत्तीसगढ़ी भाषा में आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने धान के समर्थन मूल्य का उल्लेख करते हुए कहा कि जहां कांग्रेस शासन में 1310 रुपये प्रति क्विंटल मिलते थे, वहीं अब केंद्र सरकार 2369 रुपये और छत्तीसगढ़ में 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी हो रही है।

Brijmohan Agarwal : इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी पर जोर

Brijmohan Agarwal : अग्रवाल ने कहा कि देश में आधारभूत संरचना के क्षेत्र में तेजी से प्रगति हुई है। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण की गति अब 33 किमी प्रतिदिन हो गई है, जो पहले 12 किमी प्रतिदिन थी। रेलवे ट्रैक बिछाने का लक्ष्य भी बढ़ाया गया है। दानकुनी-सूरत और भुवनेश्वर-विशाखापट्टनम फ्रेट कॉरिडोर से छत्तीसगढ़ को औद्योगिक लाभ मिलने की बात कही।

Brijmohan Agarwal : शिक्षा और उद्योग को बढ़ावा

Brijmohan Agarwal : बजट में रेयर अर्थ और सेमीकंडक्टर मिशन के लिए 40 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। शिक्षा क्षेत्र के लिए 42,100 करोड़ रुपये और 15 हजार नए स्कूल तथा 5 हजार कॉलेज खोलने की घोषणा की गई है। इन संस्थानों को शोध केंद्रों के रूप में विकसित करने पर जोर दिया जाएगा।

Brijmohan Agarwal : युवाओं और महिलाओं के लिए प्रावधान

Brijmohan Agarwal : विदेश में पढ़ाई करने वाले छात्रों के शिक्षा और चिकित्सा ऋण पर ब्याज दर 5 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत किए जाने की बात कही गई है। साथ ही हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल निर्माण की योजना से महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा।

Brijmohan Agarwal : आर्थिक स्थिति और विपक्ष पर निशाना

Brijmohan Agarwal : सांसद ने कहा कि देश का बजट 53.47 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है और राजकोषीय घाटा घटकर 4.4 प्रतिशत रह गया है। उन्होंने दावा किया कि भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।

Brijmohan Agarwal : कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए सत्ता जनता की सेवा का माध्यम है, जबकि कांग्रेस के लिए यह परिवार की धरोहर रही है। उन्होंने बजट को देश के भविष्य में निवेश बताते हुए इसे विकसित और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here