HomeChhattisgarhCG NEWS: पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अपराधियों पर शिकंजा, एक ही रात...

CG NEWS: पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अपराधियों पर शिकंजा, एक ही रात में 126 वारंटी और 11 फरार आरोपी गिरफ्तार

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

CG NEWS: बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने एक ही रात में कांबिंग गश्त अभियान चलाकर 126 वारंटियों व 11 फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 41 निगरानी गुंडा-बदमाशों की जांच की गई। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक व विशेष धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

CG NEWS: डीआईजी सह एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर जिलेभर में अपराध नियंत्रण, वारंट तामिली व असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए मंगलवार की रात जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ कांबिंग गश्त अभियान चलाया गया। अभियान में 300 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा समन्वित रूप से अलग-अलग टीम गठित कर संभावित ठिकानों, संदिग्ध स्थलों, होटल-ढाबों, सार्वजनिक स्थानों व वारंटियों के निवास स्थानों पर दबिश दी गई। अभियान के दौरान 126 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 50 स्थाई वारंटी, 76 गिरफ्तारी वारंट शामिल हैं। इसके अलावा अलग-अलग गंभीर अपराधों में लंबे समय से फरार चल रहे 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया।

CG NEWS: 10 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। इसके अलावा निगरानी सूची में दर्ज 41 गुंडा- बदमाशों की विधिवत चेकिंग कर उनकी गतिविधियों का सत्यापन किया गया। साथ ही उन्हें वैधानिक चेतावनी दी गई। संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए गए 10 व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। एक प्रकरण में एक व्यक्ति के कब्जे से धारदार हथियार बरामद किया गया। उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

CG NEWS: नशे में वाहन चलाने वाले 105 लोगों पर कार्रवाई

CG NEWS: मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के अंतर्गत शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। पिछले एक हफ्ते में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 105 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।

CG NEWS: पुलिस की अपील – असामाजिक तत्वों की तत्काल सूचना दें

CG NEWS: बिलासपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जिले में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। वारंटियों, फरार आरोपियों, अवैध गतिविधियों, संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल निकटतम थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here