CG CRIME : धारदार चाकू से हमला कर ठेकेदार को किया घायल, पांच आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

0
103

CG CRIME:तिल्दा-नेवरा (अजय नेताम):थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्र के ग्राम किरना रोड में चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है, जिसमें ठेकेदार पर धारदार चाकू से हमला कर जानलेवा चोट पहुंचाई गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

CG CRIME:मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी आशिक मंडल ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रविवार को अपने साथी के साथ ग्राम किरना की ओर पैदल जा रहा था। तभी मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 04 PF 0633) में सवार तीन युवकों ने रास्ता रोक कर पूछताछ की और अचानक गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। बाद में प्रार्थी ठेकेदार सुनील पटेल के साथ जब इन युवकों के पास पहुंचा तो आरोपियों ने एक अन्य साथी को फोन कर बुला लिया। सभी ने एक साथ हमला कर दिया।

CG CRIME:इसी दौरान एक युवक ने ठेकेदार सुनील पटेल को “तू ज्यादा नेता बनता है” कहते हुए धारदार चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों हरीश निषाद (23), पूरन यादव (23), दुर्गेश पाल (21), विश्वनाथ यादव (27) और चेतन निषाद (26), सभी निवासी ग्राम किरना, को गिरफ्तार कर लिया।

CG CRIME:आरोपियों से घटना में प्रयुक्त 01-01 डंडा एवं उपरोक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अजय उर्फ छोटू पाल और छोटू (निवासी रायपुर) के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल ये दोनों आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस पेट्रोलिंग और साइबर सेल की सहायता से की जा रही है। गिरफ्तार सभी पांच आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि पुलिस शेष दो फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास में लगी हुई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here