Home Chhattisgarh Dantewada road accident : दंतेवाड़ा सड़क हादसा: अनियंत्रित कार 5 बार पलटी,...

Dantewada road accident : दंतेवाड़ा सड़क हादसा: अनियंत्रित कार 5 बार पलटी, 6 महीने की बच्ची समेत 8 घायल

0
138
Dantewada road accident
Dantewada road accident

Dantewada road accident : दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा जिले में दंतेवाड़ा–बचेली मार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें रायपुर से किरंदुल जा रही एक आर्टिका कार अनियंत्रित होकर 4–5 बार पलटते हुए सड़क किनारे खेत में जा गिरी। इस दुर्घटना में कार में सवार सभी 8 लोग घायल हो गए।

Dantewada road accident : घायलों में 3 महिलाएं, 2 पुरुष और 3 छोटे बच्चे शामिल हैं, जो सभी रायपुर के भाठागांव इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वे एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए किरंदुल जा रहे थे। हादसे के दौरान 6 महीने की एक बच्ची कार से बाहर उछलकर एक पेड़ में जा अटकी, जिससे उसके सिर पर चोट आई।

Dantewada road accident : हादसे की तेज आवाज सुनकर पास के क्रशर प्लांट के कर्मचारी और मजदूर मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और सभी घायलों को तत्काल अपोलो अस्पताल, बचेली में भर्ती कराया गया। इनमें से एक महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना का कारण वाहन का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here