Wednesday, September 30, 2026
Home Chhattisgarh Chhattisgarh News: रिटायर्ड IAS शीतल शावता वर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, 5...

Chhattisgarh News: रिटायर्ड IAS शीतल शावता वर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, 5 साल के लिए संविदा नियुक्ति

Chhattisgarh News: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने सेवानिवृत्त IAS अधिकारी शीतल शावता वर्मा को राज्य शासन में विशेष सचिव के पद पर संविदा नियुक्ति दी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 29 सितंबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के मुताबिक शीतल शावता वर्मा की नियुक्ति प्रमुख सचिव (असंपर्गीय) के रिक्त पद के विरुद्ध विशेष सचिव के रूप में की गई है। यह संविदा नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से 5 वर्ष या संबंधित पद की नियमित पूर्ति होने तक रहेगी। दोनों में से जो पहले होगा, उसी के आधार पर नियुक्ति की अवधि समाप्त होगी।

वित्त विभाग ने दी सहमति

इस नियुक्ति के लिए वित्त विभाग की सहमति भी प्राप्त हो चुकी है। आदेश में वित्त विभाग के फाइल क्रमांक FINACC-3602/2271/2026-FINANCE, दिनांक 21 सितंबर 2026 का उल्लेख किया गया है।

Chhattisgarh News: आदेश के अनुसार, शीतल शावता वर्मा को वित्त विभाग में पदस्थ करते हुए विशेष सचिव, मुख्य सचिव कार्यालय का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। उनकी नियुक्ति एवं सेवा की अन्य शर्तें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 के प्रावधानों के अनुसार निर्धारित होंगी।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here