Sunday, September 6, 2026
Home Chhattisgarh Cylinder Blast : सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप, 9 लोग झुलसे….

Cylinder Blast : सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप, 9 लोग झुलसे….

सक्ती | Cylinder Blast : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सरवानी गांव में सोमवार देर रात एक घर में लगी आग ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। आग लगते ही घर में रखा गैस सिलेंडर फट गया, जिससे जोरदार धमाका हुआ और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कुल 9 लोग झुलस गए हैं, जिनमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, वहीं प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here