Ambikapur Crime : म्यार में लटकी मिली नाबालिग की लाश, जांच में जुटी पुलिस…

Parivesh

अंबिकापुर : Ambikapur Crime : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बकालो गांव में एक नाबालिग लड़की द्वारा आत्महत्या करने की दुखद घटना सामने आई है। किशोरी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और लोग स्तब्ध हैं कि इतनी कम उम्र में ऐसी सोच कैसे बनी।

सूचना मिलते ही दरिमा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन पुलिस पारिवारिक, मानसिक और सामाजिक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। परिवार से पूछताछ की जा रही है और मोबाइल व अन्य निजी चीजों की भी जांच की जा रही है।

ग्रामीणों ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए प्रशासन से किशोर-किशोरियों के मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की मांग की है। विशेषज्ञों का मानना है कि नाबालिगों में मानसिक दबाव और संवादहीनता आत्मघाती कदमों की बड़ी वजह बन रही है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है, और जल्द ही घटना के पीछे के तथ्यों का खुलासा किया जाएगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *