Saturday, August 29, 2026
Home Chhattisgarh CG Crime News : इंस्टाग्राम पर बयां किया दर्द, फिर फांसी के...

CG Crime News : इंस्टाग्राम पर बयां किया दर्द, फिर फांसी के फंदे पर झूल गया युवक…..

CG Crime News : इंस्टाग्राम पर बयां किया दर्द, फिर फांसी के फंदे पर झूल गया युवक.....
CG Crime News : इंस्टाग्राम पर बयां किया दर्द, फिर फांसी के फंदे पर झूल गया युवक.....

जांजगीर-चांपा। CG Crime News : छत्तीसगढ़ के बलौदा थाना क्षेत्र के पोंच गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 25 वर्षीय युवक गोपी दास महंत ने प्रेमिका की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। लेकिन इस आत्महत्या को एक सामान्य घटना नहीं कहा जा सकता, क्योंकि मौत से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर जो बातें लिखीं, वह रिश्तों की हकीकत को झकझोरने वाली हैं।

गोपी ने आत्महत्या से पहले इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया, जिसमें उसने अपनी प्रेमिका को सीधे-सीधे मौत का जिम्मेदार बताया। पोस्ट में लिखा था कि बीते चार सालों से युवती उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी। हाल ही में 13 जून को वह उसे रायपुर मिलने के बहाने बुलाकर 15 हजार रुपये ले गई, और जब उसने विरोध किया, तो रेप केस में फंसाने की धमकी दी।

गोपी ने अपने आखिरी पोस्ट में माता-पिता से माफी मांगते हुए लिखा, “अब मुझसे नहीं सहा जाता… माफ करना मां-पापा…”। सूचना मिलने पर बलौदा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतारकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह मामला सिर्फ एक आत्महत्या नहीं, बल्कि डिजिटल युग में रिश्तों की सच्चाई और मानसिक शोषण की एक गंभीर मिसाल बनकर सामने आया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here