Raigarh News: पुलिस ने महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई, दो आरोपी गिरफ्तार

TweeLabs
महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी

Raigarh News: रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र के ग्राम बांधापाली में 10 जून को हुई 30 वर्षीय रमिला कंवर की सनसनीखेज हत्या की गुत्थी छाल पुलिस ने तत्परता से सुलझा ली है। महिला की हत्या गला घोंटकर की गई थी, और इस अपराध में उसकी ही साड़ी का इस्तेमाल हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। मोबाइल लोकेशन, तकनीकी साक्ष्य और गहन पूछताछ के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी अनिमिष वैष्णव को रायपुर से और उसके साथी बुधवाराम सिदार को गांव से गिरफ्तार कर लिया।

Raigarh News: दोनों आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने मिलकर रमिला कंवर की साड़ी से गला घोंटकर हत्या की थी, क्योंकि वह उनके गलत इरादों को भांपकर शोर मचाने लगी थी। दोनों ने पहले शराब पी और फिर महिला के घर पहुंचे। महिला को डराकर और चुप कराने के लिए उसके मुंह को दबाया गया और फिर गला घोंट दिया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या से जुड़े अहम सबूत बरामद कर लिए हैं। बीएनएस की धारा 3(5) और 103(1) के तहत मामला दर्ज करते हुए दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस की तेज कार्रवाई और तकनीकी जांच की सराहना की जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *