Big Breaking: लोन कंपनियों की प्रताड़ना से तंग आकर 15 वर्षीय किशोरी ने की आत्महत्या

Big Breaking: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कररिया गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 15 वर्षीय किशोरी ने निजी लोन कंपनियों की धमकियों से मानसिक रूप से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के दादा श्यामलाल कोल ने बताया कि परिवार ने दो निजी लोन कंपनियों — एलेन्टी सुपर बैकुण्ठपुर और मेरेन्डिया सुपर बैकुण्ठपुर से क्रमश: ₹60,000 और ₹50,000 का लोन लिया था। परिजनों के अनुसार किशोरी अंकिता कोल को लोन एजेंटों ने घर में घुसकर धमकाया कि अगर तुरंत किश्त नहीं चुकाई गई तो घर का सामान और मोटरसाइकिल जब्त कर लिया जाएगा, साथ ही जेल भिजवाने की धमकी दी गई। इस डर और मानसिक दबाव के चलते किशोरी ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

Big Breaking: घटना के बाद परिवार दो दिनों तक सदमे में रहा और फिर 19 जून की रात कररिया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्रामीणों को पहले आसान लोन देने का लालच दिया जाता है और बाद में मानसिक उत्पीड़न कर आत्महत्या तक मजबूर किया जाता है। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता विष्णु कांत कुशवाहा और पीड़ित परिवार ने प्रशासन से अपील की है कि दोषी एजेंटों और कंपनियों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories