Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh Gariaband News : आवारा सांडों का कहर, 35 वर्षीय महिला की सड़क...

Gariaband News : आवारा सांडों का कहर, 35 वर्षीय महिला की सड़क पर दर्दनाक मौत….सीसीटीवी में कैद मंजर

गरियाबंद | Gariaband News : गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक स्थित सारनाबहाल गांव में मंगलवार को एक हृदय विदारक घटना घटित हुई। सुबह-सुबह सड़क पर दो सांड आपस में भिड़ रहे थे, और इसी दौरान 35 वर्षीय पीलाबुड़ू उनकी चपेट में आ गई। सांड के जोरदार वार से महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह पूरा मंजर पास के एक घर के सीसीटीवी में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Gariaband News : जानकारी के अनुसार, महिला सड़क के किनारे से गुजर रही थी, तभी आपस में भिड़े सांडों में से एक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने घायल महिला को तत्काल अमलीपदर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Gariaband News

पीलाबुड़ू मूल रूप से बिरिघाट गांव की रहने वाली थी और कुछ समय से अपने मायके सारनाबहाल में रह रही थी। उसकी असामयिक मृत्यु से गांव में शोक की लहर फैल गई है।

यह घटना इलाके में आवारा मवेशियों की समस्या की गंभीरता को उजागर करती है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मुद्दे को लेकर प्रशासन को पहले ही कई बार अवगत कराया गया था, लेकिन कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। अब स्थानीय लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि आवारा पशुओं पर नियंत्रण के लिए सख्त और स्थायी नीति बनाई जाए।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here