Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh CG Bajramunda Compensation Scam : तत्कालीन SDM अशोक कुमार मार्बल निलंबित, EOW...

CG Bajramunda Compensation Scam : तत्कालीन SDM अशोक कुमार मार्बल निलंबित, EOW करेगी जांच….

रायपुर | CG Bajramunda Compensation Scam : छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ में “किसी की औकात देखनी हो तो उसे ताकत दे दो” की पुरानी कहावत चरितार्थ होती दिख रही है, क्योंकि प्रदेश के अधिकारियों के कथित कारनामे लगातार सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में रायगढ़ जिले के बहुचर्चित बजरमुंडा मुआवजा घोटाले में बड़ा एक्शन लिया गया है। तत्कालीन एसडीएम अशोक कुमार मार्बल को निलंबित कर दिया गया है।

CG Bajramunda Compensation Scam : यह मामला तब प्रकाश में आया जब बजरमुंडा में भू-अर्जन के लिए निर्धारित 100 करोड़ रुपये के मुआवजे की जगह 415 करोड़ रुपये बांट दिए जाने की खबर सामने आई। इस चौंकाने वाले खुलासे के बाद राज्य सरकार ने तत्काल संज्ञान लेते हुए पूरे मामले की जांच आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) को सौंपने की तैयारी कर ली है।

CG Bajramunda Compensation Scam

इससे पहले, तत्कालीन रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने अपनी जांच में इस मामले में सात लोगों को आरोपी पाया था और उन सभी के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दिए थे। हालांकि, घरघोड़ा में FIR दर्ज होने की प्रक्रिया अभी चल ही रही थी कि राज्य शासन ने EOW में मामला दर्ज करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है।

सामान्य प्रशासन के अवर सचिव द्वारा जारी सस्पेंशन आदेश में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि अशोक कुमार मार्बल ने घरघोड़ा एसडीएम रहते हुए “गंभीर लापरवाही” की है। इसी आधार पर उन्हें सारंगढ़-बिलाईगढ़ के डिप्टी कलेक्टर के पद से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें रायपुर आयुक्त कार्यालय से अटैच किया गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here