Balod Accident: कार और बाइक की जोरदार टक्कर, महिला की मौत; युवक और दो बच्चे घायल

Sanjay Sahu
Balod Accident:

Balod Accident: बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बालोद-झलमला मुख्य मार्ग पर शनिवार को कार और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक युवक और दो बच्चे घायल हो गए। दुर्घटना हीरापुर मोड़ के पास हुई। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

मां और दो बच्चों को लेकर जा रहा था युवक

जानकारी के अनुसार, एक युवक बाइक पर अपनी मां और दो बच्चों को लेकर जा रहा था। इसी दौरान बालोद-झलमला मुख्य मार्ग पर हीरापुर मोड़ के पास कार और बाइक के बीच टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी गंभीर थी कि बाइक पर सवार चारों लोग हादसे की चपेट में आ गए। दुर्घटना में महिला की जान चली गई, जबकि युवक और दोनों बच्चे घायल हो गए।

जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जारी

हादसे के बाद घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल युवक और दोनों बच्चों का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि मृत महिला और घायल सभी लोग ग्राम अंगारी के निवासी हैं। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Balod Accident: हादसे की जांच में जुटी पुलिस

Balod Accident: यह दुर्घटना बालोद कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। फिलहाल कार और बाइक के बीच टक्कर किन परिस्थितियों में हुई, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही दुर्घटना के कारणों और अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *