Saturday, August 29, 2026
Home Chhattisgarh CG Latest News : परीक्षा परिणाम बना सिरदर्द, 5वीं-8वीं के रिजल्ट...

CG Latest News : परीक्षा परिणाम बना सिरदर्द, 5वीं-8वीं के रिजल्ट से मचा बवाल…पढ़े पूरी खबर

CG Latest News : परीक्षा परिणाम बना सिरदर्द
CG Latest News : परीक्षा परिणाम बना सिरदर्द

जांजगीर-चांपा। CG Latest News : छत्तीसगढ़ के पामगढ़ विकासखंड में 5वीं और 8वीं के परीक्षा परिणाम ने बच्चों और अभिभावकों की नींद उड़ा दी है। सरकारी स्कूलों में जारी रिजल्ट में इतनी बड़ी गड़बड़ियां सामने आई हैं कि पढ़ाई से ज्यादा बच्चों को अब “दस्तावेज़ी जंग” से गुजरना पड़ रहा है।

CG Latest News : कई छात्रों को ऐसे विषयों में नंबर दे दिए गए, जिनकी परीक्षा ही नहीं दी थी, तो कई बच्चे जो परीक्षा में शामिल हुए, उन्हें फेल बता दिया गया। नाम और पिता के नाम तक में गंभीर गलतियां पाई गईं हैं। इस लापरवाही के कारण 5वीं और 8वीं पास करने वाले बच्चों का अगली कक्षा में प्रवेश ही अटक गया है।

विधायक ने उठाए सवाल, जांच की मांग
पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश ने खुलकर शिक्षा विभाग पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विभाग ने बिना किसी ठोस तैयारी के ‘शाला प्रवेश उत्सव’ का आयोजन कर केवल औपचारिकता निभाई, जबकि रिजल्ट की गड़बड़ियों ने बच्चों का भविष्य अधर में लटका दिया है। विधायक ने मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

शिक्षा विभाग की सफाई
ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एम.एल. कौशिक का कहना है कि यह परीक्षा 12 साल बाद अनिवार्य की गई थी और जल्दबाजी में इसे लागू करना पड़ा। परिणामों में त्रुटियों की बात उन्होंने स्वीकार की है और कहा कि सुधार की प्रक्रिया जारी है।

अभिभावक परेशान, प्रशासन मौन
स्कूलों के बाहर अभिभावकों की भीड़ जुट रही है। हर कोई यही जानना चाहता है कि बच्चे अगले कक्षा में कब और कैसे जाएंगे। विभागीय चुप्पी और अनिश्चितता ने शिक्षा व्यवस्था की गंभीर खामियों को उजागर कर दिया है।

अब सवाल यह है – क्या शिक्षा विभाग समय रहते इन त्रुटियों को सुधार पाएगा? और क्या जिन बच्चों का भविष्य दांव पर लग गया है, उन्हें न्याय मिल पाएगा? फिलहाल, पामगढ़ की गलियों में यही चर्चा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here