CG NEWS : विधानसभा में दिव्यांग आरक्षण पर घमासान: मंत्री के जवाब पर भूपेश बघेल का तंज— होली का नशा अभी उतरा नहीं

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में सोमवार को प्रश्नकाल के दौरान दिव्यांगजनों की पदोन्नति में आरक्षण को लेकर सवाल-जवाब के बीच तीखी बहस देखने को मिली। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के जवाब पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि होली का नशा अभी उतरा नहीं है, उसी का असर दिखाई दे रहा है।

CG NEWS : प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक प्रमोद मिंज ने दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण का मुद्दा उठाया। उन्होंने पूछा कि दिव्यांग कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण का क्या प्रावधान है और इस दिशा में राज्य सरकार ने अब तक क्या कदम उठाए हैं।

CG NEWS : जवाब में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि दिव्यांगजनों के लिए पदोन्नति में तीन प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है, लेकिन अब तक किसी की पदोन्नति नहीं हुई है।

CG NEWS : इस पर प्रमोद मिंज ने कहा कि केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार पदोन्नति में चार प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है और सुप्रीम कोर्ट ने भी इसी तरह के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग की ओर से यह कहा जा रहा है कि पदोन्नति के लिए आवेदन नहीं आए, जबकि यह सही नहीं है। उन्होंने सरकार से पूछा कि पदोन्नति कब तक की जाएगी और इसकी समयसीमा क्या है।

CG NEWS : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जवाब देते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने राज्यों को इस संबंध में निर्णय लेने का अधिकार दिया है और छत्तीसगढ़ सरकार ने इसी के तहत तीन प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है। उन्होंने यह भी कहा कि पदोन्नति के लिए कोई आवेदन नहीं आया है, केवल एक आवेदन आया था जिसे बाद में वापस ले लिया गया।

CG NEWS : मंत्री के इस जवाब पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सवाल उठाते हुए कहा कि यह कैसे संभव है कि कोई अधिकारी पदोन्नति ही नहीं लेना चाहता। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि लगता है होली का नशा अभी तक उतरा नहीं है, उसी का असर सदन में दिखाई दे रहा है।

CG NEWS : वहीं प्रश्नकाल के दौरान विधायक चैतराम अटामी ने दंतेवाड़ा जिले में कुपोषण की स्थिति का मुद्दा भी उठाया। इस पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि जिले में 5203 बच्चों को कुपोषित श्रेणी में चिन्हित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में समय-समय पर बच्चों को पोषण आहार उपलब्ध कराया जा रहा है और दंतेवाड़ा में टीकाकरण व स्वास्थ्य जांच जैसे कदम भी उठाए जा रहे हैं।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *