Monday, August 17, 2026
Home Madhya Pradesh Tikamgarh News : केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र खटीक के घर के पास...

Tikamgarh News : केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र खटीक के घर के पास पॉलीबैग में मिले 50 वोटर आईडी, साजिश का आरोप – प्रशासन ने शुरू की जांच

Tikamgarh News
Tikamgarh News

Tikamgarh News :टीकमगढ़/ संतोष कुशवाहा :टीकमगढ़ शहर में कल देर शाम केंद्रीय मंत्री और क्षेत्रीय सांसद डॉ. वीरेन्द्र खटीक के घर के बगल में सड़क पर एक पॉली बैग में मिले लगभग आधा सैकड़ा वोटर आईडी कार्ड मामले में आया नया मोड़, इस पूरे मामले जहां सांसद प्रतिनिधि विवेक चतुर्वेदी ने इसे साजिश बताते हुए कहा की केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ. वीरेन्द्र खटीक को बदनाम करने की नीयत से षड्यंत्र पूर्वक यह वोटर आईडी कार्ड उनके पड़ोस में रहने वाले स्वास्थ्य विभाग के शासकीय कर्मचारी के द्वारा फेंके गए है, जिसके उनके पास सबूत के तौर पर सीसीटीवी फुटेज भी है.

Tikamgarh News : वही इस पूरे मामले में प्रशासन का कहना है की ये वोटर आईडी कार्ड पुराने साल 2011 के बने हुए है, जिनकी निर्वाचन शाखा द्वारा जांच की जा रही है, जांच के बाद ही कोई कार्यवाही विभाग द्वारा की जाएगी पर आखिर सवाल तो वही है की इतनी बड़ी तादाद में आखिर ये फर्जी वोटर आईडी कार्ड आये कहा से और इनका दुरुपयोग कहा और किसने किस प्रयोजन से किस कार्य मे किया इसके अलावा सबसे बड़ा सवाल तो यह कि जब देश भर में वोट चोरी और एस आई आर पर पहले से ही बबाल मचा हो तब केंद्रीय मंत्री के घर के बगल में ये संदिग्ध वोटर आईडी कार्ड मिलने की घटना एक सवालिया निशान तो खड़ा करती ही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here