Friday, May 22, 2026
34.1 C
Raipur

TOP 10 News Today 1 Sept 2025 : निशाने पर आज : अफगानिस्तान में तबाही भूकंप से 500 से ज्यादा मौतें, रायपुर में नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान बेअसर, खाद की किल्लत से अन्नदाता परेशान, स्कूल फीस बचाने मौसी-भांजे ने तोड़ा SBI एटीएम, तीन सिपाहियों का लव ट्रायंगल…समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें

TOP 10 News Today 1 Sept 2025

1 . अफगानिस्तान में तबाही, भूकंप से 500 से ज्यादा मौतें

Earthquake : काबुल। अफगानिस्तान एक बार फिर भीषण प्राकृतिक आपदा की चपेट में आ गया। रविवार देर रात नंगरहार प्रांत के जलालाबाद शहर के नजदीक 6.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसमें अब तक 509 लोगों की मौत और 1000 से ज्यादा लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार भूकंप का केंद्र जलालाबाद के पास 8 किलोमीटर गहराई पर था। भूकंप का असर इतना तेज था कि इसके झटके पाकिस्तान और भारत के दिल्ली-एनसीआर तक महसूस किए गए। स्थानीय समयानुसार रात 11:47 बजे आए इस भूकंप के करीब 20 मिनट बाद उसी इलाके में एक और झटका दर्ज किया गया जिसकी तीव्रता 4.5 थी।

2 . रायपुर में नो हेलमेट, नो पेट्रोल अभियान बेअसर

CG NEWS : रायपुर : जिले में 1 सितंबर से शुरू होने वाला ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ अभियान फिलहाल केवल कागजों तक ही सीमित नजर आ रहा है। पेट्रोल पंप संचालकों और प्रशासन की ओर से अभियान की सख्ती का एलान किया गया था, लेकिन पंप पर बिना हेलमेट आए दोपहिया वाहन चालकों को आसानी से पेट्रोल मिल गया। पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने हाल के सड़क हादसों को देखते हुए स्वंय इस अभियान की घोषणा की थी। उनका मानना था कि हेलमेट न पहनने वाले वाहन चालकों को पेट्रोल न देना सड़क सुरक्षा में सुधार ला सकता है। इस बाबत एसोसिएशन ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह को ज्ञापन भी सौंपा था और प्रशासन ने अभियान को समर्थन देने की बात कही थी।

3 . खाद की किल्लत से अन्नदाता परेशान

Rewa News : रीवा। जिले में खाद की किल्लत ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालात ऐसे हैं कि किसान खाद लेने के लिए एक दिन पहले से ही लाइन में लग रहे हैं। मामला करहिया मंडी स्थित खाद वितरण केंद्र का है, जहां देर रात सैकड़ों किसान पहुंच गए और अपनी बारी का इंतजार करते रहे। स्थिति बिगड़ने न पाए, इसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया और बैरिकेटिंग की गई। इधर, प्रशासन की देखरेख में खाद वितरण शुरू किया जाएगा। किसान जल्द से जल्द खाद पाने की उम्मीद में रातभर केंद्र के बाहर डटे रहे।

4 . स्कूल फीस बचाने मौसी-भांजे ने तोड़ा SBI एटीएम

Jabalpur News : जबलपुर | जबलपुर के संजीवनी नगर स्थित एसबीआई शाखा में एटीएम तोड़फोड़ और चोरी के प्रयास का खुलासा हो गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों में कक्षा 11वीं का एक नाबालिग और उसकी मौसी भारती मेहरा शामिल है। महिला अपनी बहन के घर आई थी, जहां उसे पता चला कि भांजे की स्कूल फीस जमा नहीं हुई है और उसका नाम कट सकता है। इसी चिंता में उसने भांजे के साथ एटीएम तोड़कर पैसे निकालने की योजना बनाई।29-30 अगस्त की मध्यरात्रि दोनों ने एटीएम में घुसकर रुपये निकालने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। पकड़े जाने से बचने के लिए तीन सीसीटीवी कैमरे भी तोड़कर ले गए। संजीवनी नगर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तलाशी के आधार पर महिला व नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन साक्ष्य दिखाने पर उसने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

5 . तीन सिपाहियों का लव ट्रायंगल

Kushinagar News : कुशीनगर। जनपद के कसया थाना क्षेत्र से पुलिस महकमे की साख को हिलाकर रख देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला कांस्टेबल अपने ही प्रेमी सहकर्मी कांस्टेबल के साथ निजी आवास पर आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई। चौंकाने वाली बात यह कि महिला कांस्टेबल का पति भी सिपाही है। रविवार शाम जैसे ही पति को कमरे में संदिग्ध गतिविधियों की भनक लगी, उसने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खटखटाया। दरवाजा अंदर से बंद पाकर शक और गहराया। गुस्साए पति ने डायल 112 पुलिस को बुलाया। पुलिस टीम की मौजूदगी में दरवाजा खुला तो अंदर से सेवरही थाने में पदस्थ एक कांस्टेबल बाहर निकला। यह दृश्य देखते ही पति आपा खो बैठा और प्रेमी कांस्टेबल पर लात-घूंसे बरसा दिए। हालांकि, पुलिस टीम ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया और आरोपी कांस्टेबल को थाने ले गई।

6 . रीवा की आयुषी वर्मा ने रचा इतिहास, बनीं देश की पहली महिला लेफ्टिनेंट…

MP NEWS : रीवा। विंध्य की धरती ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। रीवा की बेटी आयुषी वर्मा भारतीय सेना में देश की पहली महिला लेफ्टिनेंट बनने का गौरव हासिल कर चुकी हैं। प्रतिष्ठित सीडीएस परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 24 और तकनीकी शाखा में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त कर उन्होंने न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे विंध्य अंचल को गौरवान्वित कर दिया है। आयुषी बचपन से ही देश सेवा का सपना देखती थीं। भारत की पहली महिला फाइटर पायलट अवनी चतुर्वेदी को अपना आदर्श मानते हुए उन्होंने कठिन मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता और शिक्षकों को देते हुए कहा कि “दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत से हर लक्ष्य संभव है।”

7 . आवासीय विद्यालय में 9वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत

बीजापुर। ग्राम नैमेड स्थित कन्या आवासीय विद्यालय में 9वीं कक्षा की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत से हड़कंप मच गया। छात्रा का शव हॉस्टल परिसर के कपड़े सुखाने वाले कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। साथी छात्राओं ने इसकी सूचना प्रबंधन को दी, जिसके बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि शव तक देखने नहीं दिया गया और प्रशासन मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है। परिजनों ने आशंका जताई कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि अनहोनी हो सकती है।

8 . कुत्ते टोमी का आधार कार्ड बना चर्चा का विषय

Gwalior Viral Video : ग्वालियर: अजब-गजब मामला सामने आया है, जहां डबरा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 1, सिमरिया ताल से एक कुत्ते का आधार कार्ड वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार कुत्ते का नाम टोमी जैसवाल है और इसके पालनकर्ता कैलाश जैसवाल हैं। कुत्ते की जन्मतिथि 25 दिसंबर 2010 दर्ज की गई है, जबकि आधार कार्ड नंबर 070001051580 है। यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्वालियर (मध्य प्रदेश) 475110 का यह मामला प्रशासन और नागरिकों के लिए भी हैरानी का सबब बन गया है।

9 . डैम हुआ ओवरफ्लो, पानी में बह रहे गैस सिलेंडर

Gwalior News : ग्वालियर : लगातार हो रही बारिश के चलते वीरपुर डैम लबालब भर गया और ओवरफ्लो होने लगा। इसके कारण आसपास के रिहायशी इलाके पानी से प्रभावित हुए हैं। गिरवाई स्थित HP गैस गोदाम तक पानी पहुंच गया, जिससे गैस सिलेंडर भी पानी में बहने लगे। मौसम विभाग के अनुसार, कैचमेंट एरिया में लगातार बारिश होने से डैम का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। विशेषज्ञों ने नागरिकों से चेतावनी दी है कि वे जरूरी सावधानियां बरतें और डैम के आसपास की सुरक्षा का ध्यान रखें। सालों बाद वीरपुर डैम का ओवरफ्लो होना इलाके में चिंता का विषय बन गया है।

10 . पुजारी की हत्या का चौकाने वाला खुलासा….

तखतपुर : पाठ बाबा मंदिर के पुजारी जागेश्वर पाठक की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने महज 12 घंटे में बड़ी सफलता हासिल की है। घटना के तुरंत बाद ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि हत्या का कारण पुजारी और एक आरोपी की पत्नी के बीच अवैध संबंध था।सूत्रों के अनुसार, रविवार सुबह तखतपुर थाना क्षेत्र के सूरीघाट में स्थित पाठ बाबा मंदिर के परिसर में पुजारी की लाश खून से लथपथ मिली। उसके सिर पर धारदार हथियार से गंभीर चोटें देखी गईं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, डॉग स्क्वाड और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची, जबकि एसएसपी राजनेश सिंह ने भी खुद निरीक्षण किया।

Share The News

Latest YouTube Videos

Chhatttisgarh मेंMonsoon की एंट्री की तारीख फाइनल! बड़ी राहत की खबर..

Chhatttisgarh मेंMonsoon की एंट्री की तारीख फाइनल! बड़ी राहत की खबर..

Chhatarpur  में शादी से पहले टूटा रिश्ता, निजी वीडियो भेजकर रुकवाई गई बारात..

Chhatarpur में शादी से पहले टूटा रिश्ता, निजी वीडियो भेजकर रुकवाई गई बारात..

Exclusive Interview With Rohitash Gaud | Bhabiji Ghar Par Hain Actor | Manmohan Tiwari

Exclusive Interview With Rohitash Gaud | Bhabiji Ghar Par Hain Actor | Manmohan Tiwari

Twisha Sharma Case:: राष्ट्रपति तक पहुंची न्याय की गुहार, परिवार ने उठाए सवाल..

Twisha Sharma Case:: राष्ट्रपति तक पहुंची न्याय की गुहार, परिवार ने उठाए सवाल..

CG News: साजपाली में मनरेगा कार्य को लेकर विवाद, सवाल पूछने पर सरपंच का पत्रकारों से अभद्र व्यवहार..

CG News: साजपाली में मनरेगा कार्य को लेकर विवाद, सवाल पूछने पर सरपंच का पत्रकारों से अभद्र व्यवहार..

Noida Dowry Case: करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं बची बेटी! दहेज के लालच की खौफनाक कहानी

Noida Dowry Case: करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं बची बेटी! दहेज के लालच की खौफनाक कहानी

Latest YouTube Shorts

Cockroach Janta Party” पर मचा सियासी बवाल!

Cockroach Janta Party” पर मचा सियासी बवाल!

5G भूल जाइए! जापान ने बना लिया दुनिया का पहला 6G डिवाइस

5G भूल जाइए! जापान ने बना लिया दुनिया का पहला 6G डिवाइस

Noida Dowry Case: भोपाल से नोएडा तक एक ही दर्द दहेज की भेंट चढ़ीं बेटियां..

Noida Dowry Case: भोपाल से नोएडा तक एक ही दर्द दहेज की भेंट चढ़ीं बेटियां..

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories