Takhatpur Pujari Murder Case : पुजारी की हत्या का चौकाने वाला खुलासा….

Parivesh

Takhatpur Pujari Murder Case : तखतपुर : पाठ बाबा मंदिर के पुजारी जागेश्वर पाठक की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने महज 12 घंटे में बड़ी सफलता हासिल की है। घटना के तुरंत बाद ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि हत्या का कारण पुजारी और एक आरोपी की पत्नी के बीच अवैध संबंध था।

Takhatpur Pujari Murder Case : सूत्रों के अनुसार, रविवार सुबह तखतपुर थाना क्षेत्र के सूरीघाट में स्थित पाठ बाबा मंदिर के परिसर में पुजारी की लाश खून से लथपथ मिली। उसके सिर पर धारदार हथियार से गंभीर चोटें देखी गईं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, डॉग स्क्वाड और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची, जबकि एसएसपी राजनेश सिंह ने भी खुद निरीक्षण किया।

जांच में सामने आया कि आरोपी सुरेश धुरी का पुजारी से पुराना बैर था। छह महीने पहले आरोपी और उसकी पत्नी का सामाजिक तलाक हो चुका था, क्योंकि पुजारी और उसकी पत्नी के बीच अवैध संबंध बन गए थे। इसी बहाने को लेकर आरोपी ने शनिवार रात सही समय का इंतजार किया और अपने साथियों के साथ पुजारी को मंदिर के बाहर पूजा करने के बहाने बुलाकर ईंट और सस्पेंशन पाइप से हमला कर हत्या कर दी।

एएसपी ग्रामीण अर्चना झा, एसडीओपी कोटा और तखतपुर थाना टीम की सक्रियता के चलते केस सिर्फ 12 घंटे में सुलझा लिया गया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *