Reva Breaking : रीवा में भीषण सड़क हादसा: नाले में पलटी बस, 30 यात्री घायल

Parivesh
Reva Breaking

Reva Breaking : रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिले में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। चोरहटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक यात्री बस अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसा उस वक्त हुआ जब सामने से उल्टी दिशा में आ रही एक चारपहिया वाहन को बचाने के प्रयास में बस चालक ने अचानक मोड़ लिया और बस पलट गई।

Reva Breaking : बस में करीब आधा सैकड़ा सवारियां बैठी हुई थीं। दुर्घटना में लगभग 25 से 30 यात्री घायल हो गए हैं, जिन्हें संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों का उपचार जारी है।

Reva Breaking : घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। बस को क्रेन की मदद से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *