Friday, October 9, 2026
Home Madhya Pradesh MP News : टीकमगढ़ में शादी के नाम पर ठगी, लुटेरी दुल्हन...

MP News : टीकमगढ़ में शादी के नाम पर ठगी, लुटेरी दुल्हन फरार

संतोष कुशवाहा/टीकमगढ़ : टीकमगढ़ जिले में एक युवक के साथ शादी के नाम पर 1.80 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित मनीष जैन ने बताया कि उसके परिचितों मनोहर लोधी और रामस्वरूप लोधी ने उसे शादी का लालच देकर अपने घर बुलाया और उड़ीसा की युवती अनसुइया भुई से रिश्ता तय करवाया।

दोनों की कुंडेश्वर मंदिर में जयमाला और कोर्ट मैरिज का आवेदन भी किया गया। शादी के एक सप्ताह बाद ही युवती घर से फरार हो गई। पीड़ित ने बताया कि पैसे वापस नहीं मिले और उल्टा झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी जा रही है।

Read More : Karur stampede : करूर रैली भगदड़ में रेस्क्यू में लगी एम्बुलेंस पर TVK कार्यकर्ताओं का हमला, कंपनी मालिक का आरोप

मनीष जैन ने कोतवाली और एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने कहा कि आवेदन संज्ञान में लिया गया है और मामले की पूरी जांच की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here