Saturday, September 26, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Indore News : नशे में धुत युवकों का इंदौर में उत्पात, पुलिस...

Indore News : नशे में धुत युवकों का इंदौर में उत्पात, पुलिस बेरिकेट से टकराने के बाद पथराव, एक हिरासत में

Indore News
Indore News

Indore News : इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र में नशे में धुत युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। नशे की हालत में एक युवक पुलिस द्वारा लगाए गए बेरिकेट से टकरा गया, जिसके बाद उसने हंगामा शुरू कर दिया। घटना के दौरान नशेड़ी युवक पुलिस के बेरिकेट को उठाकर फेंकते और पत्थरबाजी करते हुए नजर आए।

Indore News : पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह युवक नशे की हालत में बेकाबू होकर सार्वजनिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

Indore News : सूचना मिलते ही चंदन नगर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। वहीं, अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाकी आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here