HomeMadhya PradeshMP BREAKING : भोपाल में सड़क पर युवतियों पर हमले करने वाला...

MP BREAKING : भोपाल में सड़क पर युवतियों पर हमले करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 30 हजार का इनामी साइको पुलिस के शिकंजे में

Date:

Related stories

MP BREAKING : भोपाल : भोपाल से बड़ी खबर—सड़क पर युवतियों पर हमला करने वाला आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। भोपाल : बीते कई दिनों से भोपाल में दहशत फैलाने वाला यह आरोपी सागर जिले का निवासी है। पुलिस के मुताबिक, पत्नी से विवाद के बाद वह मानसिक रूप से विकृत हो गया और महिलाओं व बच्चियों को निशाना बनाने लगा।

MP BREAKING : कल रात विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर अयोध्या बायपास के पास से उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।

MP BREAKING : पिछले 6 दिनों में 25 पुलिस टीमें, करीब 900 सीसीटीवी फुटेज और स्केच के आधार पर आरोपी को पकड़ा गया। उस पर 30 हजार का इनाम घोषित था। तेज रफ्तार बाइक से हमला कर फरार होना उसका तरीका था।आरोपी के मोबाइल से आपत्तिजनक कंटेंट बरामद हुआ है और उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस की तेज कार्रवाई से भोपालवासियों ने राहत की सांस ली है, लेकिन यह घटना महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल भी खड़े करती है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here