Friday, October 9, 2026
Home National Karur stampede : करूर रैली भगदड़ में रेस्क्यू में लगी एम्बुलेंस पर...

Karur stampede : करूर रैली भगदड़ में रेस्क्यू में लगी एम्बुलेंस पर TVK कार्यकर्ताओं का हमला, कंपनी मालिक का आरोप

तमिलनाडु: 27 सितंबर की रात विजय की तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) रैली में हुई भगदड़ में 40 लोगों की मौत और 70 से अधिक घायल हो गए। इस दौरान घायलों की मदद के लिए तैनात एम्बुलेंसों पर रैली के TVK कार्यकर्ताओं ने हमला किया, जिससे बचाव कार्य में देरी हुई।

Tamil Nadu Karur Stampede: 22 साल में 22 भगदड़... 1500 से ज्यादा ने गंवाई  जान, देश में हुए बड़े हादसों की पूरी लिस्ट - tamil nadu karur stampede in  actor vijay rallyएम्बुलेंस सर्विस प्रोवाइडर सूर्या ने बताया कि उनकी टीम रैली स्थल के पास तैनात थी। भीड़ में अफरा-तफरी के दौरान 5 एम्बुलेंसों को निशाना बनाया गया, एक ड्राइवर की चाबी और फोन छीन लिए गए। इस कारण घायलों को अस्पताल पहुँचाने में लगभग दो घंटे की देरी हुई।

Read More : MP News : सराफा दुकानदार की आंखों के सामने पायल पार कर गईं महिलाएं, पुलिस जांच में जुटी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भगदड़ की मुख्य वजह भीड़ का अनियंत्रित बढ़ना, संकरी गलियां और विजय के 7 घंटे देरी से रैली स्थल पर पहुँचना रही।
सरकारी सूत्रों ने बताया कि इस त्रासदी के बाद तमिलनाडु सरकार ने पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा की और हादसे की न्यायिक जांच शुरू की है। अभिनेता विजय ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।

Share The News
Previous articleMP News : सराफा दुकानदार की आंखों के सामने पायल पार कर गईं महिलाएं, पुलिस जांच में जुटी
Next articleMP News : टीकमगढ़ में शादी के नाम पर ठगी, लुटेरी दुल्हन फरार
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here