Thursday, October 8, 2026
Home National Naxal-free India : नक्सलवाद पर पूर्ण विजय की तैयारी, अमित शाह ने...

Naxal-free India : नक्सलवाद पर पूर्ण विजय की तैयारी, अमित शाह ने दिया मार्च 2026 का लक्ष्य

Amit Shah CG Visit : नक्सलवाद के खिलाफ नई लड़ाई – शिक्षा और आत्मविश्वास : अमित शाह.....
Amit Shah CG Visit : नक्सलवाद के खिलाफ नई लड़ाई – शिक्षा और आत्मविश्वास : अमित शाह.....

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि 31 मार्च 2026 तक देश पूरी तरह नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा। उन्होंने नक्सलवाद को खत्म करने के लिए केवल सुरक्षा बलों की कार्रवाई ही नहीं, बल्कि समाज और वैचारिक स्तर पर भी लगातार काम करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद की जड़ें पहचानना और प्रभावित लोगों को मुख्यधारा में वापस लाना इस लड़ाई की सफलता के लिए जरूरी है। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल में जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर और वामपंथी उग्रवाद प्रभावित इलाकों को प्राथमिकता दी और ठोस रणनीति बनाई।

Read More : Karur stampede : करूर रैली भगदड़ में रेस्क्यू में लगी एम्बुलेंस पर TVK कार्यकर्ताओं का हमला, कंपनी मालिक का आरोप

सरकार के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए गृह मंत्री ने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अब तक 14,400 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जा चुका है, जिससे स्थानीय हालात में बड़ा सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि विकास और सुरक्षा दोनों पर ध्यान देने से ही नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई पूरी तरह सफल होगी।

Read More : NEPAL : Gen-Z फायरिंग केस में पूर्व पीएम देउवा का पासपोर्ट रद्द, ओली समेत 5 नेताओं पर काठमांडू छोड़ने पर रोक

बीजेपी की पोस्ट में भी कहा गया कि मोदी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति और विकास कार्यों के कारण नक्सली हिंसा में भारी कमी आई है और उग्रवाद जल्द ही इतिहास बन जाएगा।

Share The News
Previous articleMP News : टीकमगढ़ में शादी के नाम पर ठगी, लुटेरी दुल्हन फरार
Next articleIPS Posting Breaking : राज्यपाल के एडीसी बने उमेश गुप्ता, आदेश जारी
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here