Friday, October 9, 2026
Home International NEPAL : Gen-Z फायरिंग केस में पूर्व पीएम देउवा का पासपोर्ट रद्द,...

NEPAL : Gen-Z फायरिंग केस में पूर्व पीएम देउवा का पासपोर्ट रद्द, ओली समेत 5 नेताओं पर काठमांडू छोड़ने पर रोक

काठमांडू : नेपाल में Gen-Z आंदोलन के दौरान हुई गोलीबारी की जांच कर रहे न्यायिक आयोग ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पांच अन्य प्रमुख नेताओं को बिना अनुमति काठमांडू छोड़ने से रोक दिया है। आयोग के आदेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउवा और पूर्व विदेश मंत्री डॉ. आरजू देउवा का हाल ही में जारी पासपोर्ट भी रद्द कर दिया गया।

Read More :Ujjain : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नवरात्रि पर 370 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन किया

आयोग ने पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक, तत्कालीन गृह सचिव गोकर्ण मणि दुवाडी, आंतरिक खुफिया प्रमुख हुत राज थापा, और काठमांडू के तत्कालीन जिलाधिकारी छवि रिजाल को भी इस प्रतिबंध के दायरे में रखा है। इन सभी पर कड़ी निगरानी रखने और आयोग की अनुमति के बिना बाहर न जाने का निर्देश दिया गया है।

Read More : Singrauli News : चार शातिर बदमाशों को जिला बदर, अगले एक साल तक जिले में प्रवेश वर्जित

आयोग ने नेपाल पुलिस, सशस्त्र प्रहरी बल और राष्ट्रीय अनुसंधान विभाग को इन नेताओं की गतिविधियों पर नजर रखने और दैनिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश भी दिए हैं। आयोग का कहना है कि यह कदम Gen-Z आंदोलन के दौरान हुई हिंसा की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है।

Share The News
Previous articleMP News : किसान संघ ने भावांतर योजना का किया स्वागत
Next articleMP News : सराफा दुकानदार की आंखों के सामने पायल पार कर गईं महिलाएं, पुलिस जांच में जुटी
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here