Raipur Crime: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था ड्रग्स का कारोबार! ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, 15 ग्राम ड्रग्स के साथ 3 युवतियां गिरफ्तार

Sanjay Sahu
Raipur Crime

Raipur Crime: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्पा सेंटर की आड़ में ड्रग्स बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई के लिए ग्राहक बनकर स्पा सेंटर में दबिश दी और तीन युवतियों को 15 ग्राम ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया।

Raipur Crime: जानकारी के मुताबिक, पुलिस को स्पा सेंटर में नशे के कारोबार की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने योजना बनाकर ग्राहक के रूप में वहां पहुंचकर कार्रवाई की। इस दौरान तीन युवतियों को कथित तौर पर ड्रग्स के साथ पकड़ा गया।

Raipur Crime: पुलिस अब इस मामले में स्पा सेंटर की भूमिका और ड्रग्स की खरीद-बिक्री से जुड़े संभावित नेटवर्क की जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस कारोबार में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *