Raipur Crime : दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत, पत्नी के प्राइवेट-पार्ट पर पति ने किया था हमला

Sanjay Sahu
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर है. एक पति द्वारा अपनी पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। इस प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने खुद को आग लगा ली, जिससे बाद में उसकी मौत हो गई। पीड़िता जिसका नाम वर्षा गोस्वामी था.

 

Raipur Crime : साल 2020 में शिवम गोस्वामी से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही शिवम अपनी पत्नी को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। मृतका की बहन के मुताबिक, आरोपी जुआ और सट्टे का आदी था और अक्सर वर्षा के साथ मारपीट करता था। उसने वर्षा के प्राइवेट-पार्ट पर भी हमला किया था। वह जान से मारने और घर जलाने की धमकियां भी देता था, यहां तक कि दिवाली के समय उसने वर्षा का सिर भी फोड़ दिया था।

Raipur Crime : थाने में खुद को लगाई आग

Raipur Crime : पति के अत्याचारों से परेशान होकर वर्षा ने 10 सितंबर को महिला थाने में काउंसलिंग के लिए संपर्क किया। इसी दौरान उसने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। हालांकि, पुलिस स्टाफ ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया और उसे अस्पताल पहुंचाया। पांच दिन तक इलाज चलने के बाद, 14 सितंबर को इलाज के दौरान डीकेएस अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

Raipur Crime : वर्षा की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी पति शिवम गोस्वामी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है, जो फिलहाल फरार है। इस मामले में पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं क्योंकि पीड़िता ने पहले भी शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *