CG News : अस्पताल में नवजात बच्ची को छोड़कर भागी महिला, पुलिस तलाश में जुटी

CG News : बस्तर : छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक महिला अपनी नवजात बच्ची को अस्पताल में छोड़कर भाग गई। यह घटना बस्तर मेडिकल कॉलेज, डिमरापाल की है।

Read More : MP कांग्रेस जिलाध्यक्ष विवाद : नई सूची के बाद विरोध और इस्तीफों का सिलसिला, डैमेज कंट्रोल में जुटे जीतू पटवारी

जानकारी के मुताबिक, एक महिला दो अन्य महिलाओं और एक बड़े बच्चे के साथ अस्पताल आई थी। उसने गायनिक वार्ड के बाहर तैनात एक महिला सुरक्षाकर्मी को अपनी नवजात बच्ची सौंपी और कहा कि वह बाथरूम जा रही है। लेकिन वह वापस नहीं लौटी।

Read More : Jabalpur News : बैंक डकैती कांड का खुलासा, मास्टरमाइंड रहिस सिंह लोधी समेत 3 आरोपी गिरफ्तार; अब तक 4 पकड़े गए, बाकी की तलाश जारी

जब काफी देर तक महिला का कोई अता-पता नहीं चला, तो अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया है ताकि महिला की पहचान कर उसकी तलाश की जा सके।

Read More : Tomar brothers : सूदखोर हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं की चार प्रॉपर्टी को कुर्क करने का आदेश, कल तक कोर्ट में पेश नहीं हुए तो होगी कार्रवाई

बताया जा रहा है कि महिला ने बच्ची को छोड़ने से पहले पूरे वार्ड की रेकी की थी। फिलहाल, बच्ची अस्पताल में सुरक्षित है और उसकी पूरी देखभाल की जा रही है। इस घटना के बाद, अस्पताल प्रबंधन ने भी अपनी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस अब महिला और उसके साथ आईं अन्य महिलाओं की तलाश कर रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories