Jabalpur News : बैंक डकैती कांड का खुलासा, मास्टरमाइंड रहिस सिंह लोधी समेत 3 आरोपी गिरफ्तार; अब तक 4 पकड़े गए, बाकी की तलाश जारी

Sanjay Sahu
Jabalpur News

Jabalpur News : जबलपुर : जबलपुर के खितौला इलाके में दिनदहाड़े हुई डकैती मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात के मास्टरमाइंड रहिस सिंह लोधी को दमोह जिले से गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ ही सोनू बर्मन, हेमराज और विकास चक्रवर्ती को भी पकड़ा गया है।

Jabalpur News : गिरफ्तार आरोपियों के पास से 1 लाख 83 हजार रुपए नगद, एक कट्टा, चार जिंदा कारतूस, दो मोटरसाइकिल, चार मोबाइल और अन्य सामान बरामद किया गया है।अब तक इस मामले में कुल चार आरोपी पुलिस गिरफ्त में आ चुके हैं, जबकि अन्य की तलाश तेज कर दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, कुछ आरोपी झारखंड भागने की फिराक में थे। इस सुराग के आधार पर जबलपुर पुलिस की एक टीम झारखंड रवाना हो गई है।

Jabalpur News : बताया जा रहा है कि डकैती में शामिल आरोपियों ने राजगढ़ जिले में भी इसी तरह की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने सभी आरोपियों पर *₹30,000 का इनाम घोषित किया है। गौरतलब है कि जबलपुर के ESAF बैंक में करीब 15 करोड़ रुपये की डकैती हुई थी, जिसने पूरे प्रदेश को हिला दिया था। पुलिस लगातार आरोपियों की धरपकड़ में लगी हुई है और जल्द ही बाकी बदमाशों को भी पकड़ने का दावा कर रही है।

 

READ MORE :Tomar brothers : सूदखोर हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं की चार प्रॉपर्टी को कुर्क करने का आदेश, कल तक कोर्ट में पेश नहीं हुए तो होगी कार्रवाई

 

 

 

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *